वो दूर वाली लड़की

वो दूर वाली लड़की। उसे आप सबने देखा क्या? घुँघराले बाल, पानीदार चहरा, कितनी सुंदर है। बेचारी अनाथ है।
कुछ दिनों पहले माँ ने उससे बात की थी, उसका नाम कोमल है पर काम ,बहुत शरारती है। माँ ने उसे कुछ खिलौने और कपड़े दिये थे, कपड़े तो मैंने उसे पहनते हुए देखा है पर खिलौने उसने बेच कर पैसे कमाए थे।
कुछ और अनाथ बच्चों के साथ एक छोटी-सी झोपड़ी में रहती है। पंद्रह साल की है, उन बच्चों में सबसे बड़ी। वह हमारे लिए कुछ समान ला दिया करती है और माँ उसे उसके लिए पैसे देती है, उसी पैसे से उसके झोपड़ी का काम चलता है। मैंने उसे कभी भी दुखी नहीं देखा है , परी है वो एक परी। क्या आपने भी एक ऐसी ही
कोमल को देखा है? अगर देखो तो ज़रूर उसकी मदद करना। अच्छा चलती हूँ, कोमल आई है।